राजस्थान में कौन होगा BJP का चेहरा? PM नरेंद्र मोदी ने चित्तौड़गढ़ में किया खुलासा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 7200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसके बाद उन्होंने एक रैली को संबोधित भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला।

‘कांग्रेस का हर नेता खुद को सरकार मान बैठा है’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान ने आह्वान कर दिया है कि राजस्थान को बचाएंगे, भाजपा सरकार लाएंगे। उन्होंने कहा कि हर भ्रष्टाचारी, गुंडा, दंगाई, अत्याचारी और कांग्रेस का हर नेता खुद को राजस्थान की सरकार मान बैठा है।

‘भाजपा आएगी, पत्थरबाजी रुकवायेगी’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान बड़े विश्वास और भरोसे से कह रहा है – भाजपा आएगी, गुंडागर्दी जाएगी। भाजपा आएगी, दंगे रुकवायेगी। भाजपा आएगी, पत्थरबाजी रुकवायेगी। भाजपा आएगी, बेईमानी रुकवायेगी। भाजपा आएगी, महिला सुरक्षा लाएगी। भाजपा आएगी, रोजगार लाएगी। भाजपा आएगी, समृद्ध राजस्थान बनाएगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अशोक गहलोत का किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की जनता का संदेश कांग्रेस के नेताओं तक पहुंच चुका है। यहां मुख्यमंत्री गहलोत जी को भी पता है कि कांग्रेस सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आजकल गहलोत जी आग्रह कर रहे हैं कि भाजपा सरकार बनने के बाद उनकी योजनाओं को बंद न किया जाए। पहले तो भाजपा सरकार बनने की बात स्वीकार करने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

‘भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ जरूर होगी कार्रवाई’

पीएम मोदी ने कहा कि मैं राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा सरकार बनने के बाद जनहित की किसी योजना को हम रोकेंगे नहीं, बल्कि उसको अच्छा और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि जिस-जिस ने यहां भ्रष्टाचार किया है, गरीबों के पैसे लुटे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। यह भी मोदी की गारंटी है।

महिला आरक्षण का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन के नेता महिलाओं को लेकर कैसी-कैसी अपमानजनक बातें कर रहे हैं, ये आए दिन हम देख रहे हैं। वे नहीं चाहते कि महिलाओं को उनका हक मिले, इसलिए बहाने बना रहे हैं, जाति-धर्म के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    मिड डे मील की गुणवत्ता से समझौता नहीं, दो महीने में इंसुलेटेड बर्तन अनिवार्य: शिक्षा मंत्री

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *