किसने की हत्या? बेडरूम में बिस्तर पर मिला महिला इंजीनियर का शव, जांच में जुटी पुलिस

राज्य जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता के रूप में काम कर रही 29 वर्षीय एक महिला इंजीनियर का शव उसके बेडरूम में पड़ा मिला है। महिला इंजीनियर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपने किराए के फ्लैट में अकेली रह रही थी, वह “रहस्यमय परिस्थितियों” में मृत पाई गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है और बताया है कि किसने उसकी हत्या की है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने रविवार को बताया किम मृतक महिला इंजीनियर की पहचान लखीसराय जिले के मननपुर बाजार निवासी महिमा कुमारी (29) के रूप में की गई है।

अविवाहित थी महिला इंजीनियर

पुलिस ने बताया कि जल संसाधन विभाग की मैकेनिकल डिवीजन की सहायक अभियंता महिमा कुमारी का शव शनिवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के अतरदह मोहल्ला स्थित किराये के मकान में मिला। कमरे के फर्श पर शव पड़ा था।आशंका जताई जा रही कि उनकी मौत काफी देर पहले हुई थी। मूल रूप से लखीसराय निवासी महिमा अविवाहित थीं। वर्ष 2020 से यहां कार्यरत महिमा किराए के मकान में रहती थी।उनके गर्दन के पास चेहरे पर जख्म के निशान थे। उनका शव कमरे से सटे हाल में पीठ के बल जमीन पर पड़ा हुआ मिला। शव की स्थिति देखकर लोगो ने हत्या की आशंका जताई है।

स्थानीय लोगो ने सदर थाना को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। अतरदह प्रजापति नगर में महिमा विनोद  गुप्ता के मकान में दो वर्ष से अकेले रह रही थीं। पहले उनके माता-पिता साथ रहते थे। महिमा की नाक व कान से खून निकलने की बात कही जा रही है। दोनो पैर के चप्पल भी खुले हुए थे। उनका बंद  मोबाइल कमरे में मिला है। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है।

पुलिस कर रही हत्या की जांच

देर रात घटना स्थल पर एएसपी नगर के निर्देशबपर फारेंसिक साइंस लैब व डाग स्क्वाड ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। कमरों से साक्ष्य इक्कठा किया गया। ब्लड के सैंपल और कुछ फिंगर प्रिंट लिया गया।किसी तरह की चोरी या लूटपाट होने का साक्ष्य पुलिस को महिला मिला है। देर रात महिला के परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।वही सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया की सूचना मिली की सहायक अभियंता अपने कमरे में बेहोश पड़ी है। मौके पर पुलिस पहुंची तो वह मृत मिली। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम व एफएसएल जांच रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

  • ये भी पढ़े..

    ‘संसद चलो’ मार्च के बाद दिल्ली में तनाव बरकरार: घायल छात्रा की हालत नाजुक, ICU में वेंटिलेटर पर इलाज; जंतर-मंतर पर CJP का आंदोलन जारी

    Share Add as a preferred…