बिहार में सुरक्षित कौन? पटना में RJD विधायक की पत्नी से छिनतई

बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह किसी भी वारदातों को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। आम हो या खास हर कोई बदमाशों के निशाने पर है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आ है, जहां बेखौफ बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली आरजेडी विधायक की पत्नी से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना सचिवालय था ना क्षेत्र के अचल पथ की है।

जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद से आरजेडी विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव की पत्नी रिंकू देवी गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए अपने पटना स्थिति आवासे से निकली थीं। अटल पथ पर मॉर्निंग वॉक कर रही विधायक की पत्नी के गले में सोने की चेन देखकर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें अपना निशाना बनाया।

सुबह सुबह बदमाशों ने अटल पथ पर विधायक की पत्नी की गले से सोने की चेन झपट लिया और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद विधायक की पत्नी सचिवालय थाना पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…