कौन हैं ललन प्रसाद जिन्हें नीतीश कुमार ने एमएलसी उपचुनाव में बनाया जदयू उम्मीदवार

आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और मिमिक्री करने आरोप लगा था. उनकी mlc की सदस्यता रद्द कर दी गई. अब 23 जनवरी को इस सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने मंगलवार को ललन प्रसाद को उपचुनाव में NDA का उम्मीदवार घोषित किया. भाजपा, जदयू सहित अन्य दलों की ओर से संयुक्त रूप से ललन प्रसाद को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा की गई. ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाकर सीएम नीतीश एक साथ कई संदेश देने की कोशिश की है.

कौन हैं ललन प्रसाद

ललन प्रसाद धानुक जाति से आते हैं. इस जाति को बिहार में अतिपिछड़ा वर्ग में रखा गया है. ललन प्रसाद को सीएम नीतीश के करीबी नेता के रूप में जाना जाता है. 52 साल के ललन प्रसाद शेखपुरा जिले के 2001 से 2005 तक घाट कुसुंबा प्रखंड के जेडीयू अध्यक्ष रहे. वहीं वर्ष  2009 से 2013 तक शेखपुरा में जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष भी रहे.  शेखपुरा में जदयू को मजबूत करने के लिए वे जदयू के शुरुआती दौर से ही सक्रिय रहे हैं. खासकर नीतीश कुमार के नजदीकी के तौर पर इलाके में उनकी पहचान रही है.

अति पिछड़ा वोटरों पर नजर

बिहार में धानुक वर्ग से आने वाले प्रभावशाली राजनेताओं की संख्या फ़िलहाल बेहद कम है. वहीं कुर्मी और धानुक को एक ही वर्ग की दो उपजातियां भी कहा जाता है. ऐसे में नीतीश कुमार ने धानुक जाति की एक बड़ी शिकायत को दूर करने की कोशिश के तहत ललन प्रसाद को अब उम्मीदवार बनाकर इस जाति के साथ ही अति पिछड़ा वर्ग को अपने लिए गोलबंद करने की बड़ी पहल की है.

क्यों हो रहा उपचुनाव

आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और मिमिक्री करने आरोप लगा था. इसे लेकर विधान परिषद की आचार समिति ने बड़ा फैसला लिया था. जुलाई  2024 में सभापति को आचार समिति अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी. इसमें एमएलसी पर लगाए गए आरोपों को सही करार दिया गया और अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा कर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी.

NDA की जीत तय

विधानसभा कोटे की सीट होने के कारण संख्याबल के गणित से राजग के खाते में यह सीट जाना तय है. राजग के पास निर्दलीय लेकर 131 विधायक (मत) हैं. वहीं, आइएनडीआइए (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) के पास 111 विधायक हैं. एआइएमआइएम (आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन) का एक विधायक है.

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    टीबी-मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, जन-आंदोलन की अपील

    Share भारत को टीबी-मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज संसद भवन ऐनेक्सी में बिहार के सांसदों…

    जमीन विवाद रोकने के लिए गलत कागजात पर सख्ती जरूरी: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जारी किए कड़े निर्देश, ई-मापी की निगरानी होगी और कड़ी

    Share राज्य में बढ़ते भूमि विवाद और जालसाजों द्वारा बनाए जा रहे फर्जी दस्तावेजों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय…

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    You Missed

    आज का पंचांग: 5 दिसम्बर 2025, शुक्रवार — पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, जानें तिथि, नक्षत्र, योग, राहूकाल और ग्रहों की स्थिति

    • By Luv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025
    • 13 views
    आज का पंचांग: 5 दिसम्बर 2025, शुक्रवार — पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, जानें तिथि, नक्षत्र, योग, राहूकाल और ग्रहों की स्थिति

    आज का राशिफल: पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, गुरु होंगे वक्री — जानें कैसी रहेगी 12 राशियों की भविष्यवाणी

    • By Luv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025
    • 11 views
    आज का राशिफल: पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, गुरु होंगे वक्री — जानें कैसी रहेगी 12 राशियों की भविष्यवाणी

    टीबी-मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, जन-आंदोलन की अपील

    • By Luv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025
    • 3 views
    टीबी-मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, जन-आंदोलन की अपील

    जमीन विवाद रोकने के लिए गलत कागजात पर सख्ती जरूरी: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जारी किए कड़े निर्देश, ई-मापी की निगरानी होगी और कड़ी

    • By Luv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025
    • 9 views
    जमीन विवाद रोकने के लिए गलत कागजात पर सख्ती जरूरी: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जारी किए कड़े निर्देश, ई-मापी की निगरानी होगी और कड़ी

    राज्य सरकार निवेशकों और औद्योगिक उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध — ऊर्जा विभाग की ओपन हाउस बैठक में त्वरित कार्रवाई

    • By Luv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025
    • 1 views
    राज्य सरकार निवेशकों और औद्योगिक उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध — ऊर्जा विभाग की ओपन हाउस बैठक में त्वरित कार्रवाई

    ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत साहिबगंज स्टेशन पर गर्भवती महिला की मदद, मालदा डिवीजन के रेलवे कर्मियों ने दिलाई सुरक्षित चिकित्सा

    • By Luv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025
    • 5 views
    ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत साहिबगंज स्टेशन पर गर्भवती महिला की मदद, मालदा डिवीजन के रेलवे कर्मियों ने दिलाई सुरक्षित चिकित्सा