रक्षाबंधन पर कब रहेगा राहुकाल, किस समय बांधनी है राखी? अभी देख लें 9 अगस्त का पंचांग

09 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शनिवार का दिन। पूर्णिमा तिथि 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। साथ ही 9 अगस्त को स्नान-दान की पूर्णिमा है। रक्षाबंधन के दिन देर रात 2 बजकर 15 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जायेगा। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और राखी बांधने के लिए सही समय।

09 अगस्त 2025 का पंचांग

तिथिपूर्णिमा तिथि (9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 25 मिनट तक)
वारशनिवार
योगसौभाग्य योग (9 अगस्त को देर रात 2 बजकर 15 मिनट तक)
नक्षत्रश्रवण नक्षत्र (9 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक)
अभिजीत मुहूर्त11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक
पक्षशुक्ल
चंद्रमामकर राशि

राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त

सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है और इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। इसलिए रक्षाबंधन 9 अगस्त के दिन आप भाई को सुबह 05:47 AM से दोपहर 01:24 PM के बीच राखी बांध सकती हैं। इस दिन अभिजीत मुहूर्त के दौरान भी आप भाई को राखी बांध सकती हैं, इसे बेहद शुभ समय माना जाता है।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली-   सुबह 09:06 से सुबह 10:46 तक
  • मुंबई-    सुबह 09:31 से दोपहर पहले 11:08 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 09:07 से सुबह 10:47 तक
  • लखनऊ-सुबह 08:53 से सुबह 10:32 तक
  • भोपाल-  सुबह 09:09 से सुबह 10:48 तक
  • कोलकाता-सुबह 08:26 से सुबह 10:04 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 09:29 से दोपहर पहले 11:07 तक
  • चेन्नई- सुबह 09:06 से सुबह 10:46 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 05:46 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 07:06 बजे
  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 13 जुलाई 2026, सोमवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026: गंगा में पहली बार दो बोट एंबुलेंस तैनात, 20 एंबुलेंस और 13 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्रों से मिलेगी तत्काल चिकित्सा सुविधा

    Share Add as a preferred…