रेड लाइट एरिया में पड़ा छापा तो दंग रह गए पुलिसकर्मी, महिलाओं ने पत्थर मारे; दो पुलिसकर्मियों को चोट आई

दीपावली पर बड़े पैमाने पर शराब और जुआ के अड्डे की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की। इस दौरान नशे में धुत जुआरियों से पुलिस की झड़प हो गई। महिलाओं को आगे कर पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। इसमें दो पुलिसकर्मियों को चोट आई है। इस दौरान कुछ लोग छत से कूदकर भाग गए।

पुलिस ने चांदनी बिहारी के कोठे पर छापेमारी की थी। सूचना थी कि कोठे पर बड़े पैमाने पर जुआ का अड्डा चल रहा है। छापेमारी के दौरान कई लोग दूसरी मंजिल से बगल की छत पर कूदकर भागने लगे। इसमें दो लोगों को गंभीर चोट आई। इसके बाद रेड लाइट एरिया के लोग आक्रोशित हो गए। छापेमारी टीम से महिलाएं धक्का मुक्की करने लगी।

झड़प के दौरान कुछ युवकों और महिलाओं ने पुलिस टीम पर पत्थर भी चलाए। झड़प की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। इसके बाद तीन युवकों को खदेड़कर दबोचा गया। इसमें शुक्ला रोड के मो. शामिद, मो. सिकंदर और अमन को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि मौके से फरार अन्य आठ पर भी केस किया गया है। नगर थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर की गई है। पथराव में दो पुलिसकर्मियों को चोट आई है।

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *