रात में दरवाजा खुलवा अपराधियों ने चौकीदार के बेटे को गोलियों से भूना, युवक की मौत; एक बच्चा घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के देवढिया गांव में अपराधियों ने चौकीदार के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में मृतक का 12 साल का बेटे को भी गोली लग गई।

अपराधियों ने टुनटुन पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में टुनटुन पासवान के 12 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार को भी गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए बक्सर के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात चौकीदार बिरजा पासवान के सभी परिजन घर में सो रहे थे। देर रात 10:30 बजे के बाद झमाझम बारिश हो रही थी। इसी बीच आधा दर्जन से अधिक अपराधी घर पहुंच कर दरवाजा खुलवाने लगे।

आवाज सुन चौकीदार की पत्नी रामावती देवी ने दरवाजा खोला। हथियार से लैस लोगों को देखकर उसने पूछताछ शुरू कर दी। इसके साथ कुछ देर तक बहस हुई, आवाज सुनकर घर के अंदर सो रहे टुनटुन पासवान और इसके चौकीदार पिता बिरजा पासवान और अन्य लोग देखने के लिए जैसे ही दरवाजे के समीप हुए। अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *