दंपत्ति की हो गई मौत तो किराएदार ने मकान पर जमा लिया कब्जा

निःसंतान रिटायर्ड सिंचाई कर्मचारी के मकान पर कब्जा करने के लिए किराएदार ने खुद को उनका बेटा बता दिया। दंपती की मौत के बाद उसने फर्जी तरीके से मकान की जमाबंदी करा ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब मकान मालिक का भतीजा गोपालगंज निवासी छत्रधारी यादव मकान की रसीद कटाने पहुंचा। इसके बाद भतीजे ने फर्जीवाड़ा करने वाले गोपालगंज के ही संजय यादव के खिलाफ बरारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि चाचा स्वर्गीय लक्ष्मी राउत भागलपुर में सिंचाई कार्यालय में तैनात थे। उनको कोई संतान नहीं है। चाचा-चाची खंजरपुर में मकान बना कर रहते थे। 2017 में दोनों की मृत्यु हो गई। संजय यादव पहले से ही उनके घर मे किराए पर रहता था। उनकी मौत के बाद उसने अपने नाम से फर्जी कागजात तैयार कर घर की जमाबंदी करवा ली।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *