इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो सात समंदर पार झारखंड पहुंची पोलैंड की महिला, प्रेमी के घर उमड़ा लोगों का हुजूम

हजारीबाग: इन दिनों अपने प्यार-नोएडा के सचिन को पाने के लिए चार बच्चों की मां-सीमा हैदर के पाकिस्तान से भारत आने की कहानी सुर्खियों में हैं। इसी बीच पोलैंड की 45 वर्षीय महिला बारबरा पोलाक और झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा गांव के 27 वर्षीय शादाब मल्लिक की प्रेम कहानी सामने आई है। अपने प्रेमी से मिलने के लिए बारबरा अपनी पांच वर्षीय बेटी आनिया पोलाक के साथ पौलेंड से हजारीबाग पहुंच गई हैं।

इंस्टाग्राम पर जुड़ा प्यार का तार

बारबरा पोलाक और शादाब मल्लिक के बीच प्यार का कनेक्शन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से साल 2021 में हुआ था। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चल पड़ा। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बारबरा 26 जून, 2023 को भारत पहुंची और फिर मुंबई के रास्ते एक सप्ताह पहले हजारीबाग पहुंची।

polish Women

डीएसपी ने की मामले की तफ्तीश

हजारीबाग पहुंचने के बाद पोलिश महिला शादाब के गांव खुटरा पहुंच गई। दो दिन पहले पोलिश महिला का खुटरा आगमन की सूचना पाकर डीएसपी राजीव कुमार और पेलावल ओपी प्रभारी शादाब मलिक के घर खुटरा पहुंचकर मामले की तफ्तीश की। बारबरा के पास इंडिया का 2028 तक का वीजा है।

इसके पहले भी आ चुकी हैं इंडिया

वह शादाब से मिलने के लिए पहले भी इंडिया आ चुकी हैं। दोनों मुंबई में मिलते रहे हैं। पहली बार हजारीबाग आई हैं। आने से पहले महिला ने शादाब के घर में अपने अनुसार, रहने और खाने की व्यवस्था कराई। कमरे में एसी लगवाई। आने के बाद खुद पोलिश खाना बनाकर खाती हैं।

पुलिस ने होटल में रहने की दी सलाह

जांच के दौरान हजारीबाग पुलिस ने महिला को शहर के किसी होटल में रहने की सलाह दी। मगर महिला खुटरा गांव में ही शादाब मलिक के घर पर डेरा डाले हुए है। उसे देखने के लिए गांव में महिलाओं का हुजूम उमड़ रहा है, जैसे गांव में तमाशा लगा हो।

शादाब को लेकर पौलेंड जाना चाहती महिला

बारबरा पोलाक शादीशुदा महिला है। एक बच्ची है। पति से तालाक हो चुका है। वह पोलैंड में एक कंपनी की मालकिन हैं। जिसमें फिफ्टी परसेंट की शेयरदार हैं। महिला का पति न्यूजीलैंड में रहता है। शादाब के अनुसार, बारबरा उसे पोलौंड ले जाना चाहती है।

महिला की बच्ची शाबाद को डैडी कहकर पुकारती है। शादाब अविवाहित है। वह अपने मामा के साथ रहकर मुंबई में बीए आनर्स की पढ़ाई कर रहा है और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है। उसे मां-पिता का देहांत हो चुका है। वह कोरोना काल से खुटरा गांव में ही रह रहा है। अंग्रेजी समझने और बोलने के कारण ही दोनों के प्यार में भाषा बाधा नहीं बनी।

बारबरा कहती हैं कि इंडिया खूबसूरत जगह है। मगर गांव के लोग हमें विचित्र निगाहों से देख रहे हैं, जो हमें पसंद नहीं है। वह कहती है कि मैं भी आखिर एक इंसान ही तो हूं।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *