लालू-तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें तो विजय सिन्हा बोले, ये तो खानदानी है, विपक्ष में सबसे भ्रष्ट कौन?….

पटना: नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार को बेदाग छवि का नेता बताने पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि ये बिल्कुल गलत है, क्योंकि नीतीश कुमार लालू यादव जैसे भ्रष्ट लोगों के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं. नीतीश कुमार किसी का गला पकड़ के कभी कुछ करते नजर आते हैं तो कभी किसी के गले लग जाते हैं. क्या हालात हैं उनके, ये बिहार की जनता देख रही है।

बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कहा कि 18 साल बाद नीतीश कुमार को सचिवालय याद आया है और अब वह सचिवालय में औचक निरीक्षक को पहुंचते हैं. आप खुद समझ लीजिए कि नीतीश कुमार इससे पहले क्या कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार के सभी विभागों में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है और मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को हिम्मत है तो स्वास्थ्य विभाग जो कि तेजस्वी यादव के हवाले उसका औचक निरीक्षण करें और देखें कि किस तरह से पूरे विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

लालू यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण ही राजधानी पटना में डेंगू बढ़ रहा है और नगर विकास विभाग पटना की सफाई को ठेके पर देकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ता नजर आ रहा है. अगर नीतीश कुमार अपनी छवि को बेदाग दिखाना चाहते हैं तो सबसे पहले वह जिनकी दया से सत्ता में बने हुए हैं, उनके विभाग का औचक निरीक्षण करें. अपनी छवि को बेदाग दिखाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को याद रखना चाहिए कि वह जिसके साथ अभी बिहार में सरकार चला रहे हैं, उनकी छवि पूरी तरह से भ्रष्ट है।

  • ये भी पढ़े..

    45वें जन्मदिन पर पिता नीतीश कुमार के साथ महावीर मंदिर पहुंचे निशांत कुमार, पूजा-अर्चना के बाद विधानसभा सत्र पर टिकी निगाहें

    Share Add as a preferred…

    मानसून सत्र के पहले दिन RJD का प्रदर्शन, विधानसभा परिसर में पैदल मार्च कर सरकार को घेरा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *