बिहार में यह कैसा सुशासन ? JDU के पूर्व MLC को जान से मारने की धमकी

बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अब अपराधी और बदमाश तबके के लोग आम लोग तो दूर ख़ास यानी नेता-विधायक और मंत्री तक को भी अपनी गिरफ़्त में लेने से परहेज नहीं कर रहे हैं। बल्कि खुलेआम नेताओं को धमकी दी जा रही है। इन सभी बातों को देखने के बाद यही आभास हो रहा है कि या तो सूबे में कानून व्यवस्था एकदम से लचर हो गई है या फिर इसके पीछे कोई और बात है ? ऐसे में अब एक ताजा मामला जदयू नेता से जुड़ा हुआ है जिन्हें अपराधियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और उनके पुत्र रॉकी यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। इन्हें धमकी भरा एक पत्र घर के दरवाजे पर पड़ा मिला जिसमें काम न करवाने पर जान से मारने की बातें कही गई थी। अब इस मामले की जानकारी नजदीकी थाने को दी गयी है। जिसके बाद पुलिस प्रसाशन की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि, जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी भरा लेटर 26 अगस्त को स्पीड पोस्ट के जरिए उनके घर पर पंहुचा था। जिसमें जान से मारने की बात कही गयी थी। यह लिफाफा पटना के साकेतपुरी कॉलोनी से किसी सुशील कुमार के नाम से आया था। इससे अधिक जानकारी इस पत्र में नहीं दिया गया था।

उधर, धमकी मिलने के बाद पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी ने रामपुर थाना में मामला दर्ज कर कराया है। इसके बाद गया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी का घर रामपुर थाना के एपी कॉलोनी में है। हालांकि, इस वक्त मनोरमा देवी गया में नहीं है। उनके तरफ से फोन पर बातचीत कर मामले की जानकारी हासिल की गई है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…