बिहार में यह क्या हो रहा है? आरा में अतिक्रमण हटाने गईं महिला मजिस्ट्रेट के साथ मारपीट, बाल पकड़कर पटका…कपड़े भी फाड़े

बड़ी खबर बिहार के आरा से है, जहां अतिक्रमण हटाने गई महिला मजिस्ट्रेट सह आरा सीओ पल्लवी गुप्ता के साथ अतिक्रमणकारियों ने मारपीट की है। हद तो ये है कि उनके बाल पकड़कर उन्हें सड़क पर पटका गया और कपड़े तक फाड़ दिए गए। बीच बचाव करने वाले सुरक्षा गार्ड्स पर भी लोगों ने हमला कर दिया। इसके बावजूद सीओ ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़कर दो मंजिला मकान को गिरवाकर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया।

खबरों के मुताबिक जिला मुख्यालय के सरदार पटेल बस पड़ाव के पास कायमनगर जीरो माइल मुख्य सड़क के किनारे से मंगलवार को अतिक्रमण हटाने गई महिला मजिस्ट्रेट सह आरा सीओ के साथ अतिक्रमणकारियों ने मारपीट की। सीओ पल्लवी गुप्ता के बाल पकड़ कर सड़क पर पटकते हुए उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। बीच बचाव करने वाले सुरक्षा गार्ड्स पर भी लोगों ने हमला कर दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस सब के बावजूद सीओ मौके पर डटी रहीं। सीओ ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ते हुए दो मंजिला मकान को गिरवाकर अतिक्रमण मुक्त कराया।

आपको बता दें कि कई दिनों से यहां पर तनाव चल रहा था और दबंग अतिक्रमणकारियों ने शनिवार को जेसीबी पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की थी। इसके बाद भी बिना पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल के मंगलवार को फिर अतिक्रमण हटाने के लिए टीम पहुंच गई थी। सदर सीओ मौके पर मौजूद थीं। जैसे ही दो मंजिला मकान को जेसीबी से गिराया जाने लगा, तब उस घर के कुछ पुरुष और महिला सदस्यों ने सीओ पर हमला कर दिया। उन्हें मारपीट कर सड़क पर गिराने के साथ उनके कपड़े फाड़ दिए गए। बचाव में उतरे सुरक्षा बलों से भी हाथापाई की गई।  बाद में सभी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तब बलपूर्वक अतिक्रमणकारियों को हटाया गया।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *