काशी-मथुरा पर क्या बोले रामदेव? अयोध्या पर कहा- जिन पार्टियों को जल्दी मोक्ष चाहिए वो भगवान राम से दूर रहें

अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं रह गया है। इसे लेकर रविवार को योग गुरु रामदेव ने कहा कि जिन राजनीतिक गलों को जल्दी मोक्ष चाहिए वो भगवान राम से दूर रहें। इसके साथ ही उन्होंने काशी और मथुरा पर भी बात की।

रामदेव उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में कन्या गुरुकुल पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके हैं, लेकिन जिस तरह रावण को मोक्ष मिला था उसी तरह उन राजनीतिक दलों को भी मोक्ष मिल जाएगा जो भगवान राम से दूर रहते हैं।

https://x.com/yogrishiramdev/status/1740690651514323069?s=20

उन्होंने कहा कि 500 साल के खूनी संघर्ष के बाद भगवान राम का ऐतिहासिक मंदिर बनने जा रहा है। मैं अपील करता हूं कि देश के सभी लोग इसमें एक साथ खड़े हों। मेरा यही कहना है कि अयोध्या समेत मथुरा और काशी के मंदिर भी हमें बिना किसी विवाद के मिल जाएं, हम केवल इतना ही चाहते हैं और कुछ नहीं।

ये भी पढ़े..

होटल में पति को दूसरी महिला के साथ देखकर भड़की पत्नी, सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा; वीडियो वायरल

Share Add as a preferred…

लखनऊ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, दहेज प्रताड़ना का आरोप; पति और ससुराल पक्ष की तलाश जारी

Share Add as a preferred…