पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 291 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
जारी की गई इस सूची में 47 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को भी जगह दी गई है, जिससे पार्टी ने अपने सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश की है।
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है, जिससे मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
वहीं, नंदीग्राम से पवित्र कर को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि शशि पांजा श्याममुकुर सीट से चुनाव लड़ेंगी।
टीएमसी की इस सूची के साथ ही राज्य में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है, और आने वाले दिनों में अन्य दलों की उम्मीदवार सूची पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं।






