मेट्रो में आपका स्वागत है…चलती ट्रेन में रैंप वॉक करते दिखे लोग, जनता ने किया ट्रोल; देखें वीडियो

दिल्ली मेट्रो के कई किस्से आपने सुने होंगे और उनके वायरल हो रहे वीडियो भी देखे ही होंगे। हर दूसरे दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। कभी लड़ाई करते हुए तो कभी अजीबो-गरीब हरकते करते हुए वीडियो हमारे सामने आ ही जाते हैं। दिल्ली मेट्रो के इतनो वीडियो वायरल होने के बाद नागपुर मेट्रो भी सोचने लगा कि हम पीछे कैसे रह गए। जी हां अब नागपुर मेट्रो का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चलती ट्रेन में कुछ लड़कियां रैंप वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

नागपुर मेट्रो में रैंप वॉक

सोशल मीडिया पर आजकल नागपुर मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि चलती मेट्रो में ‘ये जलवा, फैशन का है ये जलवा’ गाना बज रहा है और वहां तैयार बैठी लड़कियां एक-एक कर रैंप वॉक कर रही हैं। इस फैशन शो में मर्द भी पीछे नहीं हैं। वो भी लड़कियों के साथ चलती मेट्रो में रैंप वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद अब बच्चों की बारी आती है, वो कैसे पीछे रहते। फैशन शो में बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक पोज देते हुए रैंप वॉक में भाग लिया।

https://www.instagram.com/reel/Cwcpy8BpDzx/?utm_source=ig_web_copy_link

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nagpur_xfactor_ नाम के एक पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 75 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करते हुए अपनी बात रखी है। एक यूजर ने लिखा- दिल्ली मेट्रो के खिलाफ नागपुर मेट्रो आ गई। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कहीं से भी मॉडल नहीं लग रहे हैं। इस वीडियो पर आपका क्या ख्याल है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *