बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज: पटना से पूर्णिया तक गरजेंगे बादल, 27 जिलों में बारिश और बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज: पटना से पूर्णिया तक गरजेंगे बादल, 27 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट हवा का अलर्ट

पटना/मौसम डेस्क: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में बारिश तथा तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने सोमवार (9 मार्च) से बुधवार (11 मार्च) के बीच राज्य के 27 जिलों के लिए बारिश और मेघगर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में बादलों की सक्रियता बढ़ने के कारण आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, समस्तीपुर, बेगूसराय और गया समेत कुल 27 जिलों में बारिश के साथ मेघगर्जन होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पश्चिमी जिलों में गर्मी से राहत नहीं
वहीं राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना रह सकता है। बक्सर, भोजपुर, रोहतास और औरंगाबाद जैसे जिलों में फिलहाल बारिश की संभावना कम है और यहां तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। रविवार को कैमूर जिले में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटना और फारबिसगंज में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि बादलों की आवाजाही बढ़ने से आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

किसानों के लिए जारी की गई सलाह
मौसम के अचानक बदलते रुख को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस समय कई इलाकों में गेहूं की फसल पकने के कगार पर है और आम के पेड़ों पर मंजर लगे हुए हैं। तेज हवा और बारिश की वजह से फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे कटी हुई फसल को खुले में न छोड़ें और सुरक्षित स्थान पर रख दें। साथ ही बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

मौसम विभाग ने आम लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है और कहा है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।

  • Related Posts

    पटना में प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने देवर के साथ रची साजिश, युवक की बेरहमी से हत्या

    Share Add as a preferred…

    Continue reading