Weather Update Today: दिल्ली एनसीआर में नए साल से शीतलहर का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नए साल का स्वागत शीतलहर से हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों कोहरे के साथ-साथ जबरदस्त सर्दी पड़ रही है। रविवार दिन में चल रही हवाएं शरीर पर कांटे सी चुभ रही थी। मौसम विभाग ने दिल्ली में सर्दी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। रविवार जो कि साल का अंतिम दिन था अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री रह गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रहा।

शीतलहर तब होती है जब अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री से कम और न्यूनतम 10 डिग्री कम रहे। दिन में हवा चलने से लोगों कंपकंपी छूट गई। दिल्ली क अलावा लोदी रोड़ का अधिकतम तापमान 15, गुरुग्राम का 14.2 डिग्री, गाजियाबाद का 12.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं नोएडा का 13 डिग्री, मयूर विहार का 13 डिग्री, नरेला का 15 डिग्री, रिज का 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि आज मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। हालांकि कुछ जगहों पर शीतलहर की संभावना है। आज दिन का अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 8 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 5 जनवरी से कोहरा भी हल्का हो जाएगा।

https://x.com/AHindinews/status/1741602343106514994?s=20

कोहरे के कारण प्रभावित हुआ हवाई-रेल यातायात

वहीं रविवार को कोहरे के कारण कई उड़ानें लेट हुई। वहीं 15 से अधिक उड़ानें देर से रवाना हुईं। इससे पहले शनिवार को भी कोहरे के कारण कई उड़ानें रद्द हुईं थीं। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 6 जनवरी तक अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री रहने की संभावना जताई है।

Related Posts