बिहार समेत इन राज्यों में बदलने लगा मौसम, जानें अन्य राज्यों का क्या है हाल

दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि ठंड बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण और स्मॉग भी अपना असर दिखाने लगे हैं। दिल्ली-एनसीआर स्मॉग के चादर में लिपटी हुई है, जहां लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। दिल्ली के तापमान फिलहाल कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं यूपी और बिहार में भी दिन और रात के समय ठंड और कोहरा देखने को मिल रहा है। इस बीच उत्तराखंड में आने वाले सप्ताह में पहाड़ से मैदानी क्षेत्र तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही तेज धूप खिली रहेगी, इस कारण मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ सकता है। अगर दिल्ली के तापमान की बात करें तो दिन के समय अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

यूपी-बिहार का मौसम 

यूपी-बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में नवंबर के महीने में मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अगर मौसम में बदलाव होता भी है तो वह मामूली होगा। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं कोहरा भी सुबह और रात के वक्त दिख रहा है। साथ ही दोपहर के समय धूप भी रहेगी। इस कारण लोगों को हल्की गर्मी का भी एहसास होगा।

अपने शहर के मौसम का हाल जानने के लिए-

इन राज्यों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इन राज्यों में फिलहाल हल्की ठंड देखने को मिल रही है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसका सीधा असर इन राज्यों से सटे मैदानी भागों जैसे दिल्ली, यूपी, हरियाणा इत्यादि में देखने को मिलेगा।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा, पूरे राज्य में लगेगा हाईटेक कैमरों का जाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *