पटना में बदला मौसम का मिजाज, बढ़ सकती है और ठंड

रविवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम होते ही पटना में बूंदाबांदी होनी शुरू हो गयी। जिससे पटना में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना में देर शाम से हो रही बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण कपकपी बढ़ गयी है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि पटना में और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग की माने तो पटना में इस बूंदाबांदी से ठंड में बढोतरी होगी।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मकर संक्रांति तक और ठंड रहेगा। मकर संक्रांति 14 जनवरी को है इसके बाद ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और ठंड कम होगा। पटना में हो रही बूंदाबांदी से ठंड अचानक फिर बढ़ गया है। शीतलहर और कपकपाती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा कर रख दी है। लोग अलाव ताप रहे हैं और गर्म कपड़े पहन रहे हैं। रविवार की सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप निकलने के बाद लोग यह कह रहे थे कि लगता है ठंड चला गया लेकिन शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट बदल ली।

  • Related Posts

    गाजीपुर में महिला आयोग की जनसुनवाई में सनसनीखेज आरोप: हिंदू महिला ने पति पर जबरन निकाह, तीन तलाक और बच्चों के धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पकौड़ी खाने का बहाना, फिर प्रेमी संग फरार: बस स्टैंड पर पति को चकमा देकर भागी नवविवाहिता, पुलिस ने शुरू की तलाश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *