बिहार के कई जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, IMD का अपडेट जारी

गांगेय पश्चिम बंगाल के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

प्रदेश के दक्षिण मध्य व पूर्वी भागों में गरज-तड़क के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है, जबकि अन्य भागों के एक या दो स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं। तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश से मानसून की वापसी धीरे-धीरे आरंभ हो गई है।

सुबह-शाम आर्द्रता 70-80 प्रतिशत होने के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। दोपहर के समय सूर्य के प्रकाश से लोगों को गर्मी का अहसास होगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। भागलपुर में सर्वाधिक वर्षा 61.1 मिमी दर्ज किया गया।

रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस व 35.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

गया के परैया में 12.4 मिमी, गया के टनकुप्पा में 6.8 मिमी, भागलपुर के नाथ नगर में 5.2 मिमी, कटिहार में 2.5 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 2.4 मिमी, पूर्णिया में 2.2 मिमी, कटिहार के बरारी में 1.8 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 1.6 मिमी, कटिहार के मानसी में 1.0 मिमी, पूर्णिया के धमदाहा में 0.8 मिमी, किशनगंज के टेढ़ागाछ में 0.6 मिमी, बेगूसराय के 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 32.0 26.3
गया 32.5 25.6
भागलपुर 31.1 25.3
मुजफ्फरपुर 30.0 26.5

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

  • Related Posts

    आदिवासी बेटी का अपमान नहीं सहेगा बंगाल!”—सम्राट चौधरी का ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार; बिहार में 1 करोड़ नौकरी का ‘ब्लूप्रिंट’ तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    Nitish Meets Governor: बिहार के ‘सियासी सस्पेंस’ के बीच नीतीश-राज्यपाल की सीक्रेट मीटिंग; इस्तीफे की आहट या सिर्फ विदाई? सैयद अता हसनैन होंगे नए गवर्नर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading