मौसम में होने लगा बदलाव : ठंड की हूई शुरुआत अभी और गिरेगा तापमान

मौसम: ठंड की शुरुआत अभी और गिरेगा तापमान

पटना: मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। मंगलवार को पटना समेत राज्य के कई जिलों में सुबह में हल्की धुंध के साथ आंशिक बादल छाए रहे। धूप कमजोर रही, इसलिए लोगों को सुबह और शाम में हल्की ठंड का अहसास हुआ। इसे ठंड का आगाज माना जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान घटकर 12-13 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाएगा, तब ठंड होगी। इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा में और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया। वहीं राज्य का औसत अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक बना है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा।

ये भी पढ़े..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *