बिहार में मौसम ने बदला रुख, पटना समेत 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पटना। बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी पटना समेत राज्य के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने अगले 24 घंटे में 19 जिलों में गरज-तड़क और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

तीन जिलों में भारी बारिश का विशेष अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

पिछले 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई

राज्य के कई जिलों में शुक्रवार रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। नालंदा जिले के गिरियक में सबसे अधिक 66.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, पटना के बिक्रम में 39.6 मिमी, गया के डोभी में 56.8 मिमी और बांका के शंभूगंज में 37.0 मिमी वर्षा हुई।

प्रमुख स्थानों पर वर्षा का ब्यौरा (मिलीमीटर में):

  • गया: डोभी (56.8), अत्रि (56.4), मोहरा (56.4), डुमरिया (46.8)
  • नालंदा: गिरियक (66.4), राजगीर (38.4), सिलाव (31.2)
  • पटना: बिक्रम (39.6)
  • बांका: शंभूगंज (37.0)
  • भागलपुर: शाहकुंड (35.6)
  • जमुई: गढ़ी (37.0), बरहट (33.0)
  • नवादा: 42.4
  • रोहतास: 43.0
  • खिजरसराय: 46.4
  • टनकुप्पा: 45.6

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में):

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना32.627.7
गया32.225.6
भागलपुर32.627.4
मुजफ्फरपुर31.827.1

 

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *