बिहार में मौसम का अलर्ट: तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए तात्कालिक चेतावनी जारी की। मौसम विभाग के अनुसार, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, सीतामढ़ी, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी और सुपौल जिलों में तेज आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

22-23 मार्च तक पूरे बिहार में बारिश और ओलावृष्टि संभव

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 से 23 मार्च के बीच पूरे बिहार में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ जिलों में ओलावृष्टि और ठनका (वज्रपात) गिरने की भी आशंका जताई गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, अरवल, अररिया, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, कटिहार, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, जमुई, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, पटना, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, वैशाली, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में मेघगर्जन, तेज हवा और मूसलधार बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना, तेज हवाएं चलेंगी

मौसम विभाग के अनुसार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान ठनका गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान?

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बीते 24 घंटे में बिहार के सहरसा जिले के अगवानपुर में सबसे कम 14.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, शेखपुरा, मधेपुरा और सहरसा को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी पटना का तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, बोले– 21 साल में विकास के लगभग हर पैमाने पर पीछे है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    आवास योजना में फोटो के नाम पर ₹500 वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा; मुखिया से जवाब मांगने पर बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *