“हम एक रहेंगे तभी मजबूत रहेंगे”, BJP कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बोले दिलीप जायसवाल

रोहतास: भाजपा के अध्यक्ष सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने समाज को एकजुट बनाये रखने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी एक रहेंगे तभी मजबूत रहेंगे। डा. जायसवाल सोमवार को रोहतास जिले के दिनारा पहुंचे। दिनारा के भलुनिधाम हाई स्कूल के मैदान में आयोजित सामाजिक समरसता समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस साल बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की है। इस चुनाव में एनडीए की सरकार बनाने के लिए हमें अभी से ही जुट जाना है।

“पुरातन भारतीय संस्कृति में किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं किया गया”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पुरातन भारतीय संस्कृति में कभी भी किसी के साथ किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं किया गया है। हमारे वेदों में भी जाति या वर्ण के आधार पर किसी भेदभाव का उल्लेख नहीं है। गुलामी के सैकड़ों वर्षों में आक्रमणकारियों द्वारा हमारे धार्मिक ग्रंथों में कुछ मिथ्या बातें जोड़ दी गईं, जिससे उनमें कई विकृतियां आ गईं। इसके कारण आज भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। डा. जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ और सबका विकास का मंत्र देकर देश को आगे ले जाने में जुटे हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के संगठन का पहला काम होता है कि समाजबंधुओं में समरसता बनाए रखे और यही हमारा कर्तव्य भी है।

राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने आगे कहा, कोई भी राष्ट्र कितना भी छोटा क्यों न हो, उसमें अनेक जाति और धर्म के लोग रहते हैं। इसके रहन-सहन, खान-पान, आचार-विचार, मान्यता, विश्वास और मूल्यों में विभिन्नता होती है। वास्तविकता है कि इन भिन्नताओं को समाप्त नहीं किया जा सकता, लेकिन इन भिन्नताओं के बावजूद समरसता पैदा किया जा सकता है। इससे पहले डॉ. जायसवाल ने दिनारा के अतिप्राचीन एवं प्रसिद्ध भलुनी धाम मंदिर में पूजन-अर्चन कर देवी माँ के दिव्य दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया और मां भवानी से बिहारवासियों के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने सरना मोड़ स्थित अतिप्राचीन भलुनी भवानी धाम के द्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल एवं जिले के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा अध्यक्ष ने विश्वास जताते हुए कहा कि भलुनी भवानी धाम में द्वार निर्माण से निश्चित ही पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और त्योहारों पर भीड़ बढ़ने पर अव्यवस्था नहीं होगी।

  • Related Posts

    हक की लड़ाई! भागलपुर में सड़कों पर उतरे बिहार के सारथी; DM कार्यालय पर प्रदर्शन कर मांगी 20 लाख की बीमा पॉलिसी और पेंशन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *