
सहरसा: सहरसा के विधायक और ‘इंडियन एक्सक्लूसिव पार्टी’ (IIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने अपनी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने के अभियान की रूपरेखा साझा की है। पार्टी के प्रथम वार्षिकोक्त्सव से पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति में अपनी तैयारियों और रुझानों के संकेत दिए।
यूपी मिशन: 4 अप्रैल को झांसी में विशेष कार्यक्रम
आईपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में IIP का संगठन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विस्तार योजना के तहत कहा, “4 अप्रैल को मैं हेलीकॉप्टर से झांसी के बैचला गांव — वीरांगना झलकारी बाई की जन्मभूमि — जा रहा हूं। वहीं से हम मिशन यूपी की शुरुआत करेंगे।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि IIP 2026 के नगर निकाय चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपनी पूरी ताकत लगाएगी।
बिहार सीएम पर विचार: “झोला छाप मुख्यमंत्री नहीं चाहिए”
बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं पर आईपी गुप्ता ने कहा कि राज्य को जमीन से जुड़े और अनुभवी नेताओं की जरूरत है। उन्होंने कहा,
“हमें बिहार के लिए झोला छाप मुख्यमंत्री नहीं चाहिए, जो अचानक किसी झोले से निकल आए। भाजपा के पास सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और दिलीप जायसवाल जैसे नाम थे, लेकिन अब वहां कन्फ्यूजन दिख रहा है।”
ललन सिंह को समर्थन, निशांत कुमार पर टिप्पणी
बिहार के अगले मुख्यमंत्री के लिए आईपी गुप्ता ने ललन सिंह का समर्थन किया और कहा कि वे अनुभवी समाजवादी नेता हैं।
साथ ही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की राजनीति में प्रवेश पर उन्होंने कहा कि यह अच्छी शुरुआत है, लेकिन उन्हें जनता के सामने अपने काम की कसौटी पर खुद को साबित करना होगा।
शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने पार्टी में लिया शामिल
खगड़िया के दिग्गज शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने भी IIP की सदस्यता ग्रहण की। पिछले 25 वर्षों से शिक्षकों के हक की लड़ाई लड़ रहे मनीष कुमार ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और वंचितों के प्रति समर्पण उन्हें आकर्षित कर रहा है।
पार्टी का प्रथम वार्षिकोत्सव 13 मार्च को बापू सभागार में आयोजित होगा, जिसमें मनीष कुमार सिंह की जिम्मेदारी की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।


