वी केयर संस्था ने चलाया पौधारोपण अभियान

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में लगाए गए 50 पौधे

भागलपुर, 15 सितंबर।पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सराहनीय पहल करते हुए प्रोजेक्ट प्रकृति मुहिम के तहत वी केयर संस्था द्वारा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान आम, अशोक, बरगद, अमरूद और आंवला सहित लगभग 50 पौधे लगाए गए

संस्थापक की अपील – ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें

कार्यक्रम में वी केयर के संस्थापक नितेश चौबे ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग पौधारोपण से जुड़ें और हरियाली को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक संस्था द्वारा 500 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं

प्रशासन का मिला सहयोग

इस मौके पर संस्था के संस्थापक कुश मिश्रा, नितेश पांडेय, उपाध्यक्ष लव, रवि बसाक, सुजीत झा, नितेश साह, रिशांत श्रीवास्तव, भद्रसेन, सोनल, रुद्र, आकाश, अभिषेक गोस्वामी, सुमित, गौतम सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अस्पताल प्रशासन का भी विशेष सहयोग रहा।


 

  • Related Posts

    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading