वी केयर संस्था ने छठ व्रतियों के लिए लगाया सेवा शिविर, दूध-शरबत और चाय का हुआ वितरण

भागलपुर | आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर समाजसेवी संस्था वी केयर की ओर से रविवार को माणिक सरकार घाट पर श्रद्धालुओं और व्रतियों के लिए निशुल्क सेवा शिविर लगाया गया।

संस्था के सदस्यों ने सेवा भाव से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और व्रतियों को दूध, शरबत और चाय वितरित की। घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही, वहीं वी केयर के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था बनाए रखने और सेवा में सहयोग दिया।

सेवा ही सर्वोच्च धर्म

संस्था के सदस्य नितेश चौबे, कुश मिश्रा, गौतम, नितेश पांडेय, रवि बसाक, अभिषेक गोस्वामी, आयुष सिंह, समुज्जुअल, नितेश साह, अर्जित घोष, संदीप शर्मा, पल्लवी पांडेय, सोनल, आकाश और यश ने कहा कि छठ केवल पूजा नहीं बल्कि समर्पण और सेवा का प्रतीक है। संस्था हर वर्ष इस पर्व पर सेवा शिविर आयोजित करती है ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

स्थानीय लोगों ने भी संस्था की इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।


 

  • Related Posts

    पूर्णिया में नीतीश का ‘प्रगति’ अवतार! 485 करोड़ की सौगात से सजेगी मां पूरण देवी की नगरी; जीविका दीदियों को 261 करोड़ का ‘मेगा’ चेक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading