भागलपुर में ‘वी केयर’ का हेल्थ कैंप: मायागंज के डॉक्टर ने किया मुफ्त इलाज; ECG, शुगर और लिपिड प्रोफाइल जैसी महंगी जांचें फ्री, सैकड़ों मरीजों की उमड़ी भीड़

भागलपुर | शहर के चंपानगर इलाके में रविवार (8 फरवरी 2026) को इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। ‘वी केयर’ (We Care) संस्था के तत्वावधान में मकदूम शाह दरगाह लेन (काली स्थान) में एक भव्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

मायागंज के डॉक्टर ने दी सेवा, फ्री में हुईं ये जांचें

​शिविर में जेएलएनएमसीएच (JLNMCH) के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. वाजिद हुसैन ने अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने सैकड़ों मरीजों की नब्ज टटोली और उचित परामर्श दिया।

  • बचत: आमतौर पर बाहर जिन जांचों के लिए हजारों रुपये लगते हैं, वो यहां बिल्कुल मुफ्त हुईं।
  • जांच की लिस्ट: शिविर में ECG, ब्लड प्रेशर, शुगर, लिपिड प्रोफाइल और LFT (लिवर फंक्शन टेस्ट) जैसी सुविधाएं फ्री में उपलब्ध कराई गईं।

इन युवाओं ने संभाली कमान

​इलाके के लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की। शिविर को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई:

  • अध्यक्ष: अरिजीत घोष
  • संस्थापक: नितेश चौबे
  • संयोजक: अभिषेक गोस्वामी
  • अन्य सदस्य: मनोज उपाध्याय, रूप नारायण उपाध्याय, रवि बसाक, विनीत राय और जितेंद्र।
  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…