हम नौकरी दे रहे, उनके वादे का क्या हुआ: तेजस्वी

संत कबीर महंथ रामदयाल दास कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने वादा किया था कि 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। इस वादे को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

पिछले 15 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि एक साल में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे और 10 लाख रोजगार देंगे, हम उस दिशा में कार्य कर रहे हैं’ दो लाख लोगों की नौकरी की प्रक्रिया शुरू हो गयी है ।

1 लाख 60 हजार स्वास्थ्य विभाग में, 75 हजार गृह विभाग में और दो लाख शिक्षा विभाग में नौकरी देने जा रहे हैं केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उनका क्या हुआ । 15 लाख खाते में देने का क्या हुआ, दो करोड़ हर साल नौकरी देने का क्या हुआ कितने स्मार्ट सिटी बने । मेक इन इंडिया का मामला का क्या हुआ ।

सभा स्थल पर पीएचईडी मंत्री ललित यादव, महनार की विधायक वीणा देवी, राजापाकर विधायक प्रतिमा कुमारी, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज पाल आदि थे।

हम नौकरी दे रहे, उनके वादे का क्या हुआ: तेजस्वी

ये भी पढ़े..

सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Share Add as a preferred…

राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *