सदर अस्पताल मुंगेर से हथकड़ी खोलकर फरार हुआ वारंटी, दो होमगार्डों की लापरवाही उजागर

मुंगेर।शनिवार की दोपहर सदर अस्पताल मुंगेर के मुख्य गेट के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब न्यायालय वारंटी सौरभ कुमार पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा मेडिकल जांच के लिए लाया गया सौरभ होमगार्ड जवानों को चकमा देकर मौके से भाग निकला।

भीड़ का फायदा उठाकर भागा आरोपी
वारंटी को पकड़ने के लिए होमगार्ड जवान सदानंद सिंह और शंभू शरण ने काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। बताया गया कि आरोपी टोटो वाहन से लाया गया था, और जैसे ही मौका मिला, उसने हाथ से हथकड़ी खोल दी और भीड़ में गुम हो गया।

कासिम बाजार थाना की गिरफ्त में था सौरभ
फरार सौरभ कुमार, संदलपुर फांड़ी निवासी और विजय मंडल का पुत्र है। उसे कासिम बाजार थाना पुलिस ने न्यायालय के एनबीडब्ल्यू (गिरफ्तारी वारंट) के तहत गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने से पूर्व नियमित मेडिकल जांच के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया था।

एसपी का कड़ा रुख
घटना की जानकारी मिलते ही मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने इसे घोर लापरवाही बताते हुए कहा:

“पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्त का फरार होना बेहद गंभीर मामला है। इसमें लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

जांच शुरू, शहर में हाई अलर्ट
पुलिस ने अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इस घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *