सनी देओल की फिल्म देख कर आया SSP बनने का मन, यूपीएससी परीक्षा पास कर बन गया IPS

सनी देओल की फिल्म देखकर ठान लिया था- बनना है तो IPS ही.. UPSC पास किया और आईपीएस अफसर भी बन गए : कहते हैं आप जितना सकारात्मक रहेंगे उतना ही सफल होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। एक बार जब हमें मोटिवेशन मिल जाता है और हम उन सभी चीजों को हासिल कर सकते हैं जो हम हासिल करना चाहते हैं। मोटिवेट होने के बाद हम अपने अनुसार टारगेट सेट कर लेते हैं। हम आपको आज मनोज रावत के बारे में बताते हैं, जिनकी किस्मत एक फिल्म ने बदल दी। जी हां-मनोज रावत को मोटिवेशन सनी देओल की फिल्म देखकर मिली। इस फिल्म को देखने के बाद ही उन्होंने सिविल सर्विसेस में जाने का मन बना लिया, और सफल होकर ही दम लिया।

मनोज रावत ने सनी देओल की फिल्म इंडियन देखी थी। इस फिल्म मे सनी देओल ने एक आईपीएस अफसर की भूमिका निभाई थी। बस इसी से इंस्पायर होकर मनोज ने तय कर लिया कि उन्हें एक आईपीएस अफसर ही बनना है। 2014 और 2015 में यूपीएससी का एग्जाम दिया तो उन्होंने प्री तो क्लियर कर लिया लेकिन मेन्स क्वालिफाई नहीं कर पाए। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा तो पास कर ली लेकिन मनचाहा पद नहीं मिला । लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब वह सफलता की सीढ़ी चढ़ गए।

साल 2019 जब उन्होंने यूपीएससी क्लियर किया और आईपीएस अफसर भी बन गए। मनोज रावत द्वारा तीन-तीन सरकारी नौकरियां छोड़ देने का कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन मनोज के परिवार वाले उनके फैसले साथ खड़े रहे।

मनोज के कंधे पर उस वक्त जिम्मेदारी आई जब साल 2008 उनके पिता की नौकरी चली गई थी। 3 भाई बहनों में सबसे बड़े होने की वजह से परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। उस समय राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नौकरी निकली हुई थीं। उन्होंने आवेदन किया और नौकरी मिल गई। इसके बाद मनोज ने पढ़ाई नहीं छोड़ी। लगातार पढ़े रहे, नौकरी करने के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी करते रहे और एक दिन अपना सपना पूरा करके दिखाया।

  • Related Posts

    एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों पर सरकार का बड़ा स्पष्टीकरण! सोशल मीडिया पर फैली ‘भ्रामक’ खबरों का पर्दाफाश; जानिए क्या है रिफिल की असली समय-सीमा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सीवान में पुलिस और अपराधियों के बीच सीधी मुठभेड़! दो वांटेड बदमाशों के पैर में लगी गोली; बसंतपुर के लहेजी गांव में खूनी संघर्ष, दोनों पटना रेफर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *