
भागलपुर | अगर आप शेर-ओ-शायरी और साहित्य में दिलचस्पी रखते हैं, तो शनिवार को टाउन हॉल जरूर पहुंचें। 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को यहां ‘फरोगे-ए-उर्दू’ सेमिनार, कार्यशाला और मुशायरे का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
DM करेंगे उद्घाटन, पटना से आएंगे खास मेहमान
कार्यक्रम का आगाज भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी करेंगे।
- मुख्य अतिथि: इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग (उर्दू निदेशालय) के अपर सचिव-सह-निदेशक श्री एस.एम. मोहम्मद परवेज आलम पटना से विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
मशहूर शायर जमाएंगे रंग
जिला उर्दू भाषा कोषांग ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
- क्या होगा खास: सेमिनार और वर्कशॉप में उर्दू भाषा के विकास पर चर्चा होगी।
- मुशायरा: सबसे खास आकर्षण ‘मुशायरा’ होगा, जिसमें भागलपुर के मशहूर उर्दू साहित्यकार और शायर अपनी बेहतरीन रचनाएं, गजलें और नज्में पेश करेंगे। उम्मीद है कि टाउन हॉल का माहौल “वाह-वाह” और तालियों से गूंज उठेगा।


