भागलपुर में 11 नवंबर को मतदान, पूजा समितियाँ भी बनीं मतदाता जागरूकता की साझेदार

भागलपुर, 23 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में आगामी 11 नवंबर को मतदान होना है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासनिक स्तर पर लगातार मतदाता जागरूकता रैलियाँ, नुक्कड़ नाटक और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्र तक पहुंचें।

इस बार मतदाता जागरूकता का रंग काली पूजा विसर्जन शोभायात्रा में भी नजर आया। परवत्ती पूजा समिति की ओर से “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे प्रेरक स्लोगन वाले बैनर और पोस्टर विसर्जन यात्रा में शामिल किए गए। समिति के कार्यकर्ताओं ने हाथों में मतदाता जागरूकता संदेश लिए हुए रैली में भाग लिया।

जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने का यह तरीका अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है। भागलपुर की काली पूजा विसर्जन शोभायात्रा की चर्चा पूरे बिहार में होती है, और इस बार इसका उपयोग लोकतंत्र के इस महापर्व में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पहल से लोगों के बीच मतदान को लेकर नई चेतना और उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार भागलपुर जिले में मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।


 

  • Related Posts

    भोजपुर में ‘खूनी’ हुआ क्रिकेट का मैदान! झोपड़ी में सो रहे युवक की कनपटी में मारी गोली; 22 साल के चंद्रशेखर की हत्या से दहला गांव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना सिटी में अपराधियों ने ईंट-भट्ठे के बुजुर्ग मुंशी की बेरहमी से हत्या; चेहरे को ईंटों से कूचा, इलाके में दहशत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading