श्रीलंका के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं विराट कोहली, महारिकॉर्ड से एक कदम है दूर

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया विजय रथ पर सवार है। लगातार 6 मैचों में जीत हासिल करने के बाद अब भारत का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों टीमें 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया की नजर इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर रहने वाली है। वहीं, टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से भी फैंस को एक बड़ी पारी की उम्मीद रहने वाली है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ रन बनाना भी काफी ज्यादा पसंद है।

वानखेड़े में विराट बनाम श्रीलंका

विराट कोहली के आंकड़े श्रीलंका के खिलाफ काफी बेहतरीन हैं। उनका बल्ला श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने जमकर चलता है। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ अभी तक 52 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान 50 पारियों में विराट को बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। इन 50 पारियों में उन्होंने 62.65 की औसत से 2506 रन बनाए हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ अभी तक 10 शतक और 11 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक वह काफी अच्छी फॉर्म में दिखाई दिए हैं, ऐसे में इस बार भी उनके बल्ले से एक बड़ी पारी देखने को मिल सकती है।

मुंबई के मैदान पर विराट के आंकड़े 

श्रीलंकाई टीम के साथ-साथ विराट कोहली को मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम भी काफी पसंद है। इस मैदान पर उन्होंने अभी तक 6 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 53.80 की औसत से 269 रन निकले हैं। विराट ने वानखेड़े स्टेडियम में एक वनडे शतक भी जड़ा है। वहीं, वर्ल्ड कप 2023 में उनके प्रदर्शन की बात करें तो कोहली छह मैचों में 354 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। इस टूर्नामेंट में वह 88.50 की औसत से रन बना रहे हैं।

महारिकॉर्ड से एक कदम दूर विराट

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी से सिर्फ एक पारी दूर हैं। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में अभी तक 48 शतक लगा चुके हैं। ऐसे में फैंस की यह चाहत होगी कि वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड की बराबरी करें। अगर वह श्रीलंका के खिलाफ शतक जमाते हैं तो उनका वनडे वर्ल्ड कप में यह चौथा शतक होगा।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 5 जून 2026 का दिन किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *