विराट कोहली ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बने दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

वडोदरा। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 42 रन बनाते ही कोहली ने श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

संगकारा का रिकॉर्ड टूटा

कुमार संगकारा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 666 मैचों में कुल 28,016 रन बनाए थे और वे लंबे समय से इस सूची में दूसरे स्थान पर काबिज थे। विराट कोहली ने 42 रन बनाते ही इस आंकड़े को पार कर लिया। खास बात यह है कि कोहली ने यह उपलब्धि महज 624 पारियों में हासिल कर ली, जो संगकारा से काफी कम है।

टॉप पर सचिन तेंदुलकर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब भी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 782 पारियों में 34,357 रन बनाए थे। विराट कोहली अब इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं, जिससे टॉप-2 में भारतीय क्रिकेट इतिहास के दो सबसे सफल बल्लेबाज शामिल हो गए हैं।

औसत में भी विराट सबसे आगे

विराट कोहली का बल्लेबाजी औसत इस सूची में शामिल कई दिग्गजों से बेहतर है। कोहली का औसत न सिर्फ कुमार संगकारा बल्कि सचिन तेंदुलकर से भी अधिक है, जो उनकी निरंतरता और क्लास को दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचरनऔसत
सचिन तेंदुलकर78234,35748.5
विराट कोहली62428,017*52.7
कुमार संगकारा66628,01646.8
रिकी पोंटिंग66827,48346.0
महेला जयवर्धने72525,95739.2

 

  • ये भी पढ़े..

    FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से होगी भिड़ंत

    Share Add as a preferred…

    ‘बताओ कहां मारूं?’… नेमार ने पेनल्टी से पहले गोलकीपर को दिया करारा जवाब, फिर उंगली दिखाकर कहा- ‘Not to me!’

    Share Add as a preferred…