कटिहार में मुखिया के घर पर ग्रामीणों ने किया पथराव, बेटे की हत्या को लेकर आरोपी बनाने से थे नाराज

कटिहार में मुखिया के घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक रौतारा थाना क्षेत्र के बिनोदपुर पंचायत के मुखिया फरज़ाना के घर पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना के बारे में सम्बन्ध में बताया जा रहा है की हाल के दिनों में मुखिया फरजाना के बेटा की हत्या हुआ था।

इस मामले को लेकर मुखिया पति द्वारा कई ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया था। हालांकि इस मामले में बाद में मुखिया के दूसरा बेटा अपने भाई की हत्या के आरोपी के रूप में गिरफ्तार हुआ था। फिलहाल ग्रामीण बेवजह उन लोगों पर मुकदमा और मुकदमा में जो राशि खर्च हुआ है।

ग्रामीण वो राशि वापस देने की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर हंगामा के दौरान पथराव करने की बात सामने आई है। डीएसपी ने भी मामले की पुष्टि करते हुए फिलहाल मामला नियंत्रण में होने की बात की हैं। पुलिस मौके पर कैम्प कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…