विपक्षी बैठक पर विजय सिन्हा का लालू-नीतीश पर कटाक्ष, मिलकर बैठे हैं महफिल में जुगनू सारे….

मुंबई में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को नीतीश कुमार और लालू यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बिहार में जिनका अस्तित्व ठिकाना नहीं, वे लोग चले हैं देश का प्रधानमंत्री बनाने. मिलकर बैठे हैं महफिल में जुगनू सारे, ऐलान ऐ है कि सूरज को हटाया जाए।

INDIA (इस्लामी तुष्टिकरण, नेपोटिज्म, वंशवादी, डिस्ट्रैक्टिव, इटालियन एलाइंस) के फ्लॉप कलाकारों का मुंबई में ऑडिशन शुरू हो रहा है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अपने रियल कैरेक्टर पर झूठ, फरेब और झांसे का मुहर लगाकर भारत की जनता को गुमराह करने और लूटने के प्रयास को कभी सफलता नहीं मिलने वाली है. ना-ना वाले और फिर हां-हां वाले नीतीश पलटू राम, ये मत भूलिएगा कि मुंबई मायानगरी है. वहां आपकी कलाकारी नहीं चलने वाली है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अपने रियल कैरेक्टर पर झूठ, फरेब और झांसे का मुहर लगाकर भारत की जनता को गुमराह करने और लूटने के प्रयास को कभी सफलता नहीं मिलने वाली है. ना-ना वाले और फिर हां-हां वाले नीतीश पलटू राम, ये मत भूलिएगा कि मुंबई मायानगरी है. वहां आपकी कलाकारी नहीं चलने वाली है।

आगे उन्होंने कहा कि घिसी पिटी डॉयलॉग्स से भारत की जनता को ये लोग केवल मनोरंजन दे सकते हैं, लेकिन राजनीतिक, जनसेवा और राष्ट्रहित में आप सब केवल एक विलेन हैं. आप वह विलेन हैं जो गरीबो के कल्याण के लिए चारा चुरा लिया, जनता को भ्रष्टाचार की खाई में धकेल दिया, समाज को जातीय जहर के कहर से प्रभावित कर दिया और जातीय नरसंहार कराया।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन खूब हंगामा, 1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर पंचायत टैक्स तक कई बड़े फैसले

    Share Add as a preferred…

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *