VIDEO: सेमीफाइनल में OUT होने के बाद ड्रेसिंग रूम में फूट-फूट कर रोए विराट कोहली, राहुल द्रविड़ ने ऐसे बढ़ाया हौसला

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में भी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) बुरी तरह फ्लॉप हुए। ग्रुप स्टेज और सुपर आठ के बाद वह IND vs ENG अहम मैच में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इंग्लैंड के 30 वर्षीय गेंदबाज के हाथों किंग कोहली ने अपना विकेट गंवा दिया। ऐसे में पवेलीयन लौटने के बाद विराट कोहली काफी निराश हुए और हेड कोच गौतम गंभीर ने उनका (Virat Kohli) हौंसला बढ़ाया। वहीं, अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

आउट होने के बाद निराश हुए Virat Kohli

27 जून को गयाना के प्रोविडेंस क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से हुआ।

टॉस जीतकर जोस बटलर ने पहले बल्लेबाजी के लिए भारत को न्योता दिया, जिसके बाद टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 19 रन के स्कोर पर ही टीम ने अपना विकेट खो दिया।

इंग्लैंड के 30 वर्षीय तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले ने विराट कोहली (Virat Kohli) का विकेट झटक अपनी टीम को पहली और बड़ी सफलता दिलाई। हालांकि, आउट हो जाने के बाद भारतीय बल्लेबाज काफी निराश दिखे।

राहुल द्रविड ने की हौंसलाअफजाई

ग्रुप स्टेज और सुपर आठ के बाद सेमीफाइनल में भी विराट कोहली (Virat Kohli) अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रहे हैं। लिहाजा, पवेलीयन लौटते समय उनकी आंखे नम नजर आई।

ऐसे में जब विराट कोहली ड्रेसिंग रूम पहुंचें तो टीम के हेड कोच राहुल द्रविड उनकी हौंसलाअफजाई करते दिखाई दिए। ये पल कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बात की जाए विराट कोहली के विकेट की तो टीम इंडिया की पारी के तीसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए रीस टॉप्ली आए। चौथी गेंद उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) को करवाई।

यहां देखें वीडियो – 

https://x.com/sabbidev/status/1806368455115083863

रीस टॉप्ली का शिकार हुए Virat Kohli

उनकी डाली गई गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज ने लेग स्टम्प के बाहर जाकर जगह बनाए हुए लेग साइड की ओर खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद टप्पा खाकर बल्ले को बीट करती हुई लेग स्टम्प पर जा लगी।

इसके साथ ही विराट कोहली की संघर्षपूर्ण पारी का भी अंत हो गया और वह निराश होकर पवेलीयन लौट गए। उन्होंने नौ गेंदों में महज नौ रन बनाए।

Related Posts

IPL 2026 से पहले टीमों को बड़ा झटका: 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस; रणनीति पर पड़ा असर

Share Add as a preferred…

Continue reading
IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान: “ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मार दूंगा”

Share Add as a preferred…

Continue reading