‘युग राम राज का आ गया’ भजन पर इस युवक का वीडियो मचा रहा बवाल, किया शानदार स्केट डांस, देखें वीडियो

जनवरी 2024, ये तारीख अब ज्यादा दूर नहीं है। देश और दुनिया में मौजूद हर राम भक्त को इस दिन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। हर कोई उस पल का इंतजार कर रहा है जब भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान होंगे। देश और दुनिया में इसका धूम अभी से ही देखा जा रहा है। कहीं लोग बिस्किट से राम मंदिर की रेप्लिका बना रहे हैं तो कहीं लोग टेस्ला कार की लाइट से राम शब्द को हाइलाइट कर रहे हैं। इसी बीच एक बंदे ने अपने स्केट डांस का टैलेंट दिखाकर लोगों का मन और दिल दोनों जीत लिया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर हर दिन भगवान राम और राम मंदिर से जुड़े कई पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहे हैं। आपने भी ऐसे कई पोस्ट और वीडियो अब तक देख लिए होंगे। मगर यह वीडियो शायद ही देखा होगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने सफेद रंग का कुर्ता और भगवा रंग की धोती पहनी हुई है। उसके पैरों में आपको स्केट नजर आएंगे। बंदा किसी नदी के किनारे बने घाट पर मौजूद है और ‘युग राम राज का आ गया’ भजन पर झूमता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/C10uQI2IJI_/?utm_source=ig_web_copy_link

कौन है यह शख्स?

इस वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम अजय वर्मा है। अजय वर्मा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपने आधिकारिक अकाउंट skatersadhak से खुद शेयर किया है। अजय वर्मा नोहर, हनुमानगढ़ से हैं। वे नेयोग एवं स्केट्स के राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और उनके नाम पर स्केट्स पर 140 आसन करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 61 मिलियन व्यू के साथ 41 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव के बयान पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव का पलटवार, बोले– चुनाव हारने वाले ही ऐसे आरोप लगाते हैं

    Share पटना। जनता दल यूनाइटेड…

    Continue reading
    रविशंकर प्रसाद के दिल्ली आवास में आग, बड़ा हादसा टला – बेड में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

    Share नई दिल्ली। भारतीय जनता…

    Continue reading