पति की हत्या के मामले में पीड़िता तन्नू प्रिया ने की फांसी की मांग, दरभंगा SSP से मिलीं

दरभंगा, 11 अगस्त — दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) परिसर में 5 अगस्त को हुए गोलीकांड में पति की मौत के बाद पीड़िता तन्नू प्रिया सोमवार को दरभंगा के SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलीं। उन्होंने अपने पति राहुल कुमार मंडल की हत्या के आरोपियों, जिसमें उनके पिता प्रेमशंकर झा भी शामिल हैं, को फांसी की सजा देने की मांग की।

पीड़िता के साथ इस दौरान जदयू विधायक रामबिलास कामत भी मौजूद थे। SSP ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया और सदर SDPO की मौजूदगी में उनका बयान दर्ज करवाया।

लव मैरिज से नाराज था आरोपी पिता

सहरसा निवासी तन्नू प्रिया DMCH में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थीं, जहां उनकी मुलाकात सुपौल के राहुल कुमार मंडल से हुई। दोस्ती प्यार में बदली और 5 मई को मंदिर में शादी हो गई। अलग-अलग जातियों में हुई इस शादी से तन्नू प्रिया का पिता नाराज था।

आरोप है कि नाराजगी के चलते 5 अगस्त को DMCH परिसर में प्रेमशंकर झा ने अपनी बेटी के सामने दामाद को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौजूद छात्रों ने आरोपी की पिटाई की, जिसे पुलिस ने भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया। फिलहाल आरोपी का इलाज पटना में चल रहा है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया और पुलिस कार्रवाई

जदयू विधायक रामबिलास कामत ने इस घटना को जातीय अहंकार से उपजा शर्मनाक अपराध बताया और कहा कि न्याय दिलाने में देरी नहीं होगी। SSP जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि पीड़िता आई-विटनेस हैं, उनका बयान दर्ज कर लिया गया है और अनुसंधान को त्वरित गति से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

तन्नू प्रिया ने कहा — “मेरे पति को तभी न्याय मिलेगा, जब मेरे पिता, भाई और सभी आरोपियों को फांसी दी जाएगी। मैंने पूरी घटना पुलिस को बताई है और स्पीडी ट्रायल की मांग की है।”


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…