नए साल का जश्न मनाने छुटी पर निकले विक्की-कैटरीना, हवाई अड्डे पर हाथों में हाथ डाले हुए स्पाॅट

सिद्धार्थ-कियारा, रणदीप हुड्डा-लीन के बाद अब बॅालीवुड के मोस्ट लविंग कपल में से एक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी नए साल का जश्न मनाने के लिए रवाना हो चुके हैं। हाल ही में कपल को एयरपोर्ट पर स्पॅाट किया गया। इस दौरान दोनों एक-दूजे के हाथों में हाथ डाले दिखे। इस दौरान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कैटरीना और विक्की की केमेस्ट्री देख फैंस उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

एक साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए निकले कपल

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैटरीना सफेद टॉप के साथ काली जींस और लंबे कोट और बूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विक्की ब्लैक टी-शर्ट और जींस के साथ ने हल्के भूरे रंग की जैकेट पहने काफी फैशनेबल अंदाज में नजर आए। हालांकि इस दौरान जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान  अपनी ओर खींचा तो वो था दोनों की क्यूट केमेस्ट्री ने। इस दौरान कैट और विक्की एक दूजे का हाथ थामे जबरदस्त अंदाज में एयरपोर्ट पर एंट्री लेते दिखे, जिसपर फैंस की निगाहें टिकी रह गई। दोनों इस दौरान कपल गोल्स देते हुए नजर आए। कैट-विक्की के इस वीडियो को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं।

कैटरीना और विक्की का वर्कफ्रंट

कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो, हाल ही में एक्ट्रेस ‘टाइगर 3’ में दिखाई दीं। इसके अलावा वह आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ विजय सेतुपति-स्टारर मेरी क्रिसमस और फरहान अख्तर की ‘जी ले जारा’ का भी हिस्सा हैं। इसके अलावा उनके पास ‘Merry Christmas’ भी है। वहीं विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में वह  ‘सैम बहादुर’ और ‘डंकी’ में नजर आए थे। अब उनके पास ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ और ‘छावा’ जैसी फिल्में हैं।

  • ये भी पढ़े..

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…