दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने पहले टी20 मैच से लिया ब्रेक, सामने आयी वजह

बेटी वामिका के जन्मदिन को लेकर दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने पहले टी20 मैच से ब्रेक ले लिया। विराट कोहली की बेटी आज 3 साल की हो गई। वैसे अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ही टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने साफ कर दिया था कि विराट कोहली अपने निजी कारणों के चलते पहले मैच में नहीं खेलेंगे।

दरअसल विराट कोहली की बेटी वामिका का आज जन्मदिन है, इसलिये पापा विराट मैच छोड़ बेटी के साथ ही रहना चाहते थे। बेटी के र्थडे बर्थडे के चलते विराट कोहली ने पहले टी20 मैच से ब्रेक लिया है।

दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी हुई। 11 जनवरी 2021 को वामिका कोहली का जन्म हुआ। विराट और अनुष्का बेटी वामिका का चेहरा सोशल मीडिया में नहीं दिखाना चाहते है।

उन्होंने बेटी के जन्म के बाद ही मीडिया से भी आग्रह किया था कि वो उनकी बेटी का चेहरा ना दिखाये। ये दोनों बेटी की तस्वीर तो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं लेकिन इन तस्वीरों में कभी भी वामिका का चेहरा दिखाई नहीं देता है। संभावना है कि 14 जनवरी को इंदौर में होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले विराट कोहली टीम इंडिया के साथ जुड़े जायेंगे।

Related Posts

IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान: “ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मार दूंगा”

Share Add as a preferred…

Continue reading
आईपीएल 2026 से पहले CSK कैंप में पहुंचे संजू सैमसन, धोनी संग लंबी बातचीत ने बढ़ाई उत्सुकता

Share Add as a preferred…

Continue reading