गुरुवार को रखा जाएगा वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, यहां जानें आज का पंचांग

05 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि गुरुवार का दिन है।  चतुर्थी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 27 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

05 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि- 05 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी।
  • उत्तराषाढ़ा नक्षत्र- 05 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजकर 27 मिनट तक
  • वृद्धि योग- 05 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक
  • 05 दिसंबर व्रत-त्योहार- आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 01:29 से दोपहर 02:47 तक
  • मुंबई- दोपहर 01:51 से दोपहर 03:14 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 01:29 से दोपहर 02:46 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:15 से दोपहर 02:34 तक
  • भोपाल- दोपहर 01:31 से दोपहर 02:52 तक
  • कोलकाता- दोपहर 12:48 से दोपहर 02:09 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 01:50 से दोपहर 03:11 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:25 से दोपहर 02:50 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:59 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:24 pm

वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी

आज के दिन विधि-विधान पूर्वक गणेश भगवान की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत रखने वालों के जीवन से विघ्न बाधाएं दूर हो जाती हैं और सभी बिगड़े काम बनने लग जाते हैं। साथ ही विद्यार्थी अगर इस दिन गणेश जी की पूजा करते हैं, तो उन्हें शिक्षा जीवन में उन्नति मिलती है।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 25 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा खास, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 24 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *