सोमवार को इतने बजे तक रहेगा उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

6 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि सोमवार शाम 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। 6 जनवरी को देर रात 2 बजकर 5 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही सोमवार शाम 7 बजकर 7 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों की श्रेणी में से उत्तरा भाद्रपद 26 वां नक्षत्र है। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का अर्थ है- भाग्यशाली पैरों वाला व्यक्ति। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं, जो कि न्याय के देवता और कर्मफल दाता हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल,शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

6 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • पौष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि- 6 जनवरी 2025 को शाम 6 बजकर 24 मिनट तक
  • परिघ योग- 6 जनवरी 2025 को देर रात 2 बजकर 5 मिनट तक
  • उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र- 6 जनवरी 2025 को शाम 7 बजकर 7 मिनट तक
  • राहुकाल का समय

    • दिल्ली- सुबह 08:33 से सुबह 09:51 तक
    • मुंबई- सुबह 08:36 से सुबह 09:59 तक
    • चंडीगढ़- सुबह 08:38 से सुबह 09:55 तक
    • लखनऊ- सुबह 08:15 से सुबह 09:34 तक
    • भोपाल- सुबह 08:24 से सुबह 09:44 तक
    • कोलकाता- सुबह 07:39 से सुबह 09:00 तक
    • अहमदाबाद- सुबह 08:43 से सुबह 10:03 तक
    • चेन्नई- सुबह 07:58 से सुबह 09:24 तक

    सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

    • सूर्योदय- सुबह 7:14 am
    • सूर्यास्त- शाम 5:39 pm

 

  • Related Posts

    आज का राशिफल और पंचांग: 12 मार्च 2026, गुरुवार — जानें सभी 12 राशियों का हाल, शुभ रंग और शुभ अंक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *