बर्तन या झाड़ू, धनतेरस के दिन क्या खरीदना माना जाता है बेहद शुभ; जानें देवता कुबेर और माता लक्ष्मी कैसे होते है प्रसन्न

धनतेरस के दिन लोग जमकर शॉपिंग करते हैं। 10 नवंबर को धनतेरस है। इस दिन धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कुबेर जी को खुश करने के लिए लोग धनतेरस पर कई चीजें खरीदते हैं। कुछ लोग सोना-चांदी खरीदते हैं तो कुछ लोग बर्तनों और झाड़ू खरीदते हैं। इसके अलावा और भी कई चीजें है जिन्हें धनतेरस पर खरीदना शुभ माना जाता है। जानिए धनतेरस पर क्या खरीदें और जिससे आपके घर में आए धन और समृद्धि।

धनतेरस पर क्या खरीदें?

झाड़ू खरीदें- झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। झाड़ू घर से दरिद्र और गंदगी को निकालने का काम करती है, इसलिए धनतेरस पर झाड़ू जरूर खरीद लें। इससे घर में मां लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहेगी।

बर्तन खरीद लें- धनतेरस के दिन अलग-अलग धातु से बने बर्तन खरीदना शुभ माना गया है। इस दिन आप सोना, चांदी नहीं खरीदना चाहते तो पीतल, तांबा या स्टील का कोई बर्तन खरीद लें। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और उसमें तेरह गुना बढ़ोतरी होती है।

लक्ष्‍मी चरण- धनतेरस के दिन से मां लक्ष्‍मी को घर में लाने की तैयारी शुरू हो जाती है। ऐसे में आप धनतेरस पर मां लक्ष्मी के चरण खरीद सकते हैं। ये शुभ माने जाते हैं और इसे लक्ष्मी जी के प्रवेश के लिए निमंत्रण माना गया है। लक्ष्‍मी जी के चरणों को आप मुख्य द्वार पर अंदर की ओर आते हुए लगाएं या फिर पूजा वाली जगह लगा सकते हैं।

लक्ष्मी गणेश की मूर्ति- दिवाली पर लक्ष्मी गणेश की पूजा होती है। इस दिन आप किसी धातु से बने लक्ष्मी-गणेश खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन आप मिट्टी से बने लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति भी खरीद सकते हैं जिसे अलग साल प्रवाहित करके फिर से नई मूर्ति खरीद लें।

पान के पत्ते- धनतेरस के दिन पान के पत्‍ते घर में लाना शुभ माना गया है। पान के पत्ते मां लक्ष्‍मी को प्रिय होते हैं। धनतेरस पर 5 पान के पत्ते खरीदकर ले आएं और लक्ष्‍मी जी को चढ़ा दें। इन पत्तो को दिवाली तक रहने दें और फिर बहते जल में प्रवाहित कर दें।

  • Related Posts

    बिहार के ‘बाहुबली’ IPS को दिल्ली का सलाम! अमित शाह ने बाबू राम को पहनाया वीरता का पदक; औरंगाबाद के जंगलों में नक्सलियों के छुड़ाए थे छक्के

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *