
U.S.-China Economic and Security Review Commission का खुलासा, ईरान चीन के BeiDou सैटेलाइट सिस्टम का उपयोग कर सकता है
अमेरिका ने एक बार फिर अपनी चिंता जाहिर की है, क्योंकि U.S.-China Economic and Security Review Commission की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ईरान को भारी मात्रा में सैन्य मदद और कच्चा माल भेज रहा है।
रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु
- चीन ने ईरान को सोडियम परक्लोरेट जैसी सामग्रियां दी हैं, जो रॉकेट ईंधन बनाने में अहम हैं। जनवरी 2025 में चीन ने लगभग 1000 टन सोडियम परक्लोरेट ईरान भेजा।
- मार्च 2026 के पहले हफ्ते में दो ईरानी जहाज चीन के गावरान पोर्ट से रवाना हुए, जिनमें रॉकेट ईंधन संबंधित सामान होने की आशंका है।
- ईरान अब चीन के BeiDou Navigation Satellite System का इस्तेमाल कर सकता है। इस सिस्टम से जुड़े डिफेंस उपकरण चीन ने 2021 में ही ईरान को दे दिए थे।
- रिपोर्ट के अनुसार, ईरान और चीन Shanghai Cooperation Organisation और BRICS जैसे मंचों के जरिए सैन्य साझेदारी को मजबूत कर रहे हैं।
- ईरान ने सीधे एंटी-शिप क्रूज मिसाइल और अन्य घातक हथियार खरीदने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
अमेरिका का रुख
रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है। पहले ईरान को 48 घंटे में नेस्तनाबूद करने का दावा करने वाला अमेरिका अब नाटो देशों से सहयोग मांगने पर मजबूर नजर आ रहा है।


