बाढ़ के एसडीओ बने 2021 बैच के यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार

साल 2021 में यूपीएससी टॉपर रहे शुभम कुमार को बाढ़ का एसडीओ नियुक्त किया गया है। इस पोस्ट पर यह उनकी पहली नियुक्ती है। अनिवार्य सेवा प्रशिक्षण फेज दो पूरा होने के बाद सभी आईएएस अधिकारियों की बिहार सरकार की ओर से पोस्टिंग हुई है। शुभम के साथ उनके बैच से बिहार कैडर हासिल करनेवाले 10 आईएएस अधिकारियों को भी एसडीओ बनाया गया है

सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 10 अधिकारियों को विभिन्न अनुमंडलों में तैनात किया है। इनमें इस बैच के टॉपर रहे शुभम कुमार को पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

 

इन सभी अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है। आईएएस प्रवीण कुमार को नालंदा के हिलसा, अनिल बसाक को रोहतास के बिक्रमगंज, सुश्री निशा को पूर्वी चंपारण के सिकहरना, सुश्री शैलजा पांडेय को अररिया के फारबिसगंज, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित को पश्चिम चंपारण के रक्सौल, अपूर्वा त्रिपाठी को वैशाली के महुआ, सूर्य प्रताप सिंह को रोहतास के डेहरी ऑन सोन, सारा असरफ को गया के शेरघाटी व आकाश चौधरी को रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। विभाग के अनुसार अधिकारियों को कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां और धारा-144 का प्रयोग की शक्ति भी दी गयी है।

Related Posts

सोने की चमक फीकी: 1983 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, जानिए क्यों टूटा गोल्ड मार्केट

Share Add as a preferred…

Continue reading
बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: नवादा में नक्सली मॉड्यूल का भंडाफोड़, विस्फोटक के साथ 2 गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *