गृह विभाग संभालते ही सम्राट चौधरी एक्शन मोड में, माफिया और क्राइम कंट्रोल पर कसा शिकंजा

नई पोस्टिंग, दो OSD तैनात — गृह विभाग में 24×7 कमांड डेस्क सक्रिय

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नई सरकार में गृह विभाग का प्रभार मिलने के बाद विभाग में तेजी से बदलाव किए जा रहे हैं। पिछली सरकार में वे वित्त मंत्री थे, लेकिन गृह विभाग मिलने के बाद सम्राट चौधरी लगातार मीटिंग कर रहे हैं और बालू, शराब व जमीन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। ट्रैफिक सुधार और क्राइम कंट्रोल को लेकर उन्होंने डीजीपी को भी आवश्यक आदेश दिए हैं।

विश्वासपात्र अधिकारियों की तैनाती तेज, गृह विभाग में नए OSD की नियुक्ति

नीतीश सरकार ने आज वित्त विभाग के OSD आदित्य कुमार झा को गृह विभाग में उसी पद पर पदस्थापित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है।

इससे पहले 30 नवंबर 2025 को 2007 बैच के IAS संजय कुमार सिंह को गृह विभाग के OSD (विशेष कार्य पदाधिकारी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। किसी भी विभाग में OSD की भूमिका अहम होती है, लेकिन गृह विभाग में यह पद और भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

दो OSD, दो मिशन — क्राइम कंट्रोल और कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की बड़ी जिम्मेदारी

सम्राट चौधरी के विभाग में अब एक IAS और एक बिहार प्रशासनिक सेवा अधिकारी OSD के रूप में तैनात हो चुके हैं।
गृह विभाग उप मुख्यमंत्री को एक मिशन मोड पर दिया गया है, जिसमें दो बड़े लक्ष्य शामिल हैं—

  1. अपराध पर काबू पाना
  2. राज्य में कानून का शासन मजबूत करना

पहले IAS संजय कुमार सिंह मिशन मोड ऑफिसर के रूप में काम कर रहे थे, अब BPS अधिकारी आदित्य कुमार झा भी इस मिशन में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

24 घंटे कमांड एंड कोऑर्डिनेशन डेस्क सक्रिय

प्रशासनिक देरी खत्म करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए गृह विभाग में OSD की देखरेख में 24×7 कमांड एंड कोऑर्डिनेशन डेस्क काम करता है।

यह डेस्क—

  • हर घटना पर इंटेलिजेंस नोट तैयार करता है
  • उसे सरकार तक तुरंत भेजता है
  • पूरे राज्य की कानून-व्यवस्था की अपडेट मॉनिटर करता रहता है

सरकार को हर पल की जानकारी मिलती रहे, यही इस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य है।


NewsDeatils13a5d12a93f64d449dd985da138fec1385
  • Related Posts

    बिहार में वैलेंटाइन डे पर ‘लठमार’ तैयारी: नारा गूंजा- ‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’; RJD ने किया समर्थन, तो हिंदू संगठनों का अल्टीमेटम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading