जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पर उपेंद्र कुशवाहा ने उठाया सवाल, कहा- हमसे किसी ने पूछा तक नहीं

पटना: राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि बिहार सरकार द्वारा सोमवार को जारी की गई जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट ‘फर्जी’ है और ऐसा लगता है कि इसे जल्दबाजी में प्रकाशित किया गया है। उन्‍होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान किसी ने मुझसे मेरी जाति नहीं पूछी।

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि यह एक व्यक्तिगत बात हो सकती है, लेकिन यह दूसरों के साथ भी हो सकता है। जाति जनगणना के संबंध में एक मामला अदालत में चल रहा था, लेकिन राज्य सरकार ने सूचित किया कि सर्वेक्षण पूरा हो गया है। राज्य सरकार ने यह सोचकर कि मामला फिर से अदालत में जा सकता है, जल्दबाजी में रिपोर्ट प्रकाशित की है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चूकि रिपोर्ट जल्दबाजी में प्रकाशित की गई, इसलिए संभावना है कि मेरे जैसे कई लोगों का नाम रिपोर्ट में नहीं है। मैं नीतीश कुमार सरकार से कहना चाहता हूं कि रिपोर्ट को मतदाता सूची की तरह सार्वजनिक डोमेन में प्रकाशित किया जाए, ताकि हर व्यक्ति रिपोर्ट में अपना नाम देख सके। इस रिपोर्ट में संशोधन किया जाना चाहिए और फिर से जारी किया जाना चाहिए।

  • ये भी पढ़े..

    जंतर-मंतर आंदोलन को मिला बड़ा चेहरा! प्रकाश राज पहुंचे धरना स्थल, सोनम वांगचुक से की मुलाकात; शिक्षा व्यवस्था पर सरकार से जवाब मांगा

    Share Add as a preferred…

    “मैं गांधी नहीं, सिर्फ एक जिम्मेदार नागरिक हूं…” — अनशन के 14वें दिन सोनम वांगचुक की देशवासियों से भावुक अपील

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *