उपेंद्र कुशवाहा का सीएम नीतीश पर हमला, कहा – RJD के साथ गठबंधन के कारण नीतीश कुमार के खिलाफ लोगों में आक्रोश

आरएलजेडी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति हमेशा से यूज एंड थ्रो की रही है लेकिन अब उससे भी बढ़कर उन्होंने यूज और क्रश करने का काम किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएम को जिन लव-कुश, धानुक और अतिपिछड़ा समेत हर समाज के लोगों ताकत दी, सत्ता में आने के बाद उनका ही साथ छोड़ दिया. आज उनको अपने दल में कोई उत्तराधिकारी नहीं मिल रहा है, इसलिए आरजेडी के राजकुमार को गद्दी सौंपने की बात हो रही है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के पास प्रधानमंत्री बनने का अवसर था. वह चाहते तो अपनी पार्टी को मजबूत करते और जनता का भरोसा जीतते लेकिन उन्होंने आरजेडी के साथ जाकर ये मौका खो दिया है, क्योंकि जिस आरजेडी के शासन से मुक्ति के लिए लोगों ने उनको सत्ता दी, आज वह उसी के पीछे जाकर खड़े हो गए हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की नीतीश कुमार के खिलाफ लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है, क्योंकि उन्होंने आजीवन आरजेडी के आतंक के विरोध में संघर्ष किया. लोगों ने इसलिए उनको सत्ता में लाया लेकिन अंत में नीतीश जी फिर से आरजेडी के पीछे जाकर खड़े हो गए. प्रधानमंत्री बनने का अवसर उनके पास था लेकिन जेडीयू को मजबूत करने के बजाय वह आरजेडी के साथ चले गए।

  • ये भी पढ़े..

    मुंगेर पुलिस की अपील: प्रदर्शन में उपद्रव करने वालों की पहचान बताएं, छात्रों से अफवाहों से दूर रहने को कहा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *